रैशने आवास बुद्ध परिसर के पास बनेगा डोम शेड, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण

Share this

विधायक देवेंद्र व महापौर हुए भूमिपूजन में शामिल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज 12 फरवरी। नगर निगम भिलाई के वार्ड 5 कोसानगर रैशने आवास, बुद्ध विहार परिसर के समीप 10 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। आज इसका भूमिपूजन विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व संदीप निरंकारी की उपस्थिति में मोहल्ले वासियों के माध्यम से किया गया। डोम शेड निर्माण हो जाने से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मोहल्लेवासियों को सहूलियत होगी तथा कार्यक्रम आदि करने में आसानी होगी। बारिश एवं कड़कती धूप में भी आयोजन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। भूमिपूजन के दौरान मोहल्लेवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। काफी दिनों से इसकी मांग लोगों द्वारा की जा रही थी जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद संदीप निरंकारी ने स्वीकृति दिलाई और आज भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया।

Share this
READ MORE  "मिसेज यूनिवर्स" के दो खिताब लेकर लौटी प्रेरणा, ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से भव्य स्वागत