अरबी पढ़ाने वाला मौलाना गिरफ्तार, बच्ची की बेड टच शिकायत पर

Share this

भिलाई नगर, 18 फरवरी। दुर्ग जिले के मदरसा में एक मौलाना द्वारा नाबालिग बच्ची को बेड टच की शिकायत परिजनों ने की है।शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देश पर तत्काल टीम भेज आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। आज एक 9 वर्ष की बच्ची के पिता ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मदरसे का मौलाना मोहम्मद मेराज के द्वारा उनकी नाबालिग बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाता है। जो कई दिनों से बच्ची से बेड टच करते हुए अश्लील बातें करता रहा है। बच्ची द्वारा पेरेंट्स को बताये जाने पर आज रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मेराज के खिलाफ धारा 354, 509 आईपीसी व 12 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना मोहम्मद मेराज को अभी अभी हिरासत मे ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  शिकायत बाद आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य विनायकपुर भेजी गईं