ढाई हजार के लिए दुर्ग में पड़ोसी की हत्या, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 6 मार्च। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांतिनगर अंबेडकर आवास जी-13 निवासी मुकेश लंजीयर (26) की अपने पड़ोसी शिव श्याम कुंवर एवं सतीश श्याम कुंवर एवं दोनों के परिवार के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दोनों पड़ोसियों के बीच 2500 रुपये के लेन देन एवं ऊधारी को लेकर विवाद हुआ जिसमें शिव और सतीश और उनके परिवार वालों द्वारा मुकेश को डंडे से मारा गया। जिसमे मुकेश को सिर एवं पसली में चोट आई। दोपहर को मुकेश घर में पानी पीकर सो गया।शाम तक उसके नहीं उठने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी शिव कुंवर एवं सतीश कुंवर और उसका परिवार पकड़ा गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Share this
READ MORE  'वोल्गा से शिवनाथ तक' पर परिचर्चा एवं कवि गोष्ठी 29 को