जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़िता का अपहरण कर ले गया लाज, की जबरदस्ती, फिर हुआ गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज,13 मार्च। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर से पीड़िता को एसिड अटैक की धमकी दी और जबरन लॉज में ले जाकर फिर से बलात्कार किया। विगत 5 माह से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा। अंततः महिला की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा पीड़िता का अपहरण कर जबरिया शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक कृत्य और धमकाने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षा विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत है।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि आरोपी सुनील मोहबे शंकर नगर दुर्ग शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था। विगत दिनों ही जमानत पर छूट कर बाहर आया था। बाहर आते ही आरोपी ने अक्टूबर 2022 में पीड़िता के घर जाकर एसिड अटैक की धमकी दी और दबाव बनाते हुए अपने साथ जबरिया लॉज ले गया। आरोपी ने लॉज ले जाकर महिला के साथ फिर से बलात्कार किया। आरोपी ने महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। इसके बाद भी लगातार महिला को ब्लैकमेल करते हुए विगत 5 माह से उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। आरोपी द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता के द्वारा कल मोहन नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 138/23 भादवि की धारा 342, 366, 376, 377, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला विवाहित है एवं उसके दो बच्चे भी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  हमर बेटी हमर मान, बच्चे अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर हमेशा रखें याद, मोबाइल का प्रयोग बच्चे कम करें, सीमित करें सोशल मीडिया का उपयोग, सुरक्षा के साथ करें