महासमुंद जिले में ईंट भट्ठा में 5 मजदूरों की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 15 मार्च।छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ईंट भट्टे पर काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना गढ़फुलझर गांव की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मजदूर ईंट भट्ठा में आग लगाने के बाद वहीं सो गए थे। माना जा रहा है कि धुएं से दम घुटने की वजह से मजदूरों की मौत हुई होगी। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

बता दें इससे पहले बलरामपुर जिले में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां भी रात में ईंट भट्ठा में आग लगाने के बाद मजदूर सो गए थे और उन तीनों की मौत हो गई थी। ये सभी शराब के नशे में चूर थे। उनमें से एक नीचे गिरा पड़ा था।

Share this
READ MORE  चरोदा में कोयला लदी मालगाड़ी की रैक में‌ लगी आग, अग्निशमन टीम की तत्परता से टला बडा़ नुकसान