दुर्ग वन विभाग के युधिष्ठिर ने जीते 4 स्वर्ण पदक, लगातार तीन सालों से बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया

Share this

दुर्ग न्यूज 15 मार्च। 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2023 में युधिष्ठिर साहू ने अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 25 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पंचकूला हरियाणा में 10 से 14 मार्च तक हुई। दुर्ग वन विभाग ने कार्यरत युधिष्ठिर ने लगातार तीन सालों से अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब भी अपने नाम किया । युधिष्ठिर पिछले 10 सालों से जयंती स्टेडियम भिलाई में अभ्यास करते हैं। युधिष्ठिर अपना अभ्यास NIS Coach विनोद नायर के मार्गदर्शन में करते हैं। युधिष्ठिर साहू ने वन विभाग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 सालों में 11 इवेंट में हिस्सा लिया और सभी 11 इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जी एस भामरा एवं सभी पदाधिकारियों के साथ ही विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share this
READ MORE  जीपीएस देखकर अब चालान भेजेगी दुर्ग यातायात पुलिस, ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के लिए खतरे की घंटी