छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने लगातार तीसरी बार रजत पदक जीता

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भुवनेश्वर में हुई आल इंडिया सिविल सर्विसेज चेस टूर्नामेंट

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज,20 मार्च। भुवनेश्वर ओडिशा में आल इंडिया सिविल सर्विसेज चेस टूर्नामेंट हुई। इसमें टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला टीम ने लगातार तीसरी बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। पुरुष टीम ग्यारहवें स्थान पर रही। छत्तीसगढ़ की महिला खिलाडियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी उम्दा प्रदर्शन किया। महिला खिलाडियों में रायपुर की रंजना पूजा यादव ने व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथे स्थान पर कब्जा किया। अंबिकापुर की सोनिया भगत ने भी व्यक्तिगत स्पर्धा में टाप टेन में जगह बनाई।अफशा परवीन, राजेश्वरी ध्रुवंशी, पूजा अकेला ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में शेष रत्न जायसवाल, ईश्वर लाल पटेल, श्री हरि, एएस कुरैशी, सुबोध कुमार सिंह शामिल थे। खिलाड़ियों को अभिषेक कुमार श्रीवास्तव व सभी शतरंज प्रेमियों ने बधाई दी।

Share this
READ MORE  पचपेड़ी में सड़क पर रखे बैरिकेड से टकराई दो बाइक, चार लोग घायल | Two bikes collided with the barricade placed on the road in Pachpedi, four people injured