भिलाई की कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर

Share this

भिलाई नगर, 22 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल ब्रदर्स कंपनी में भीषण आग लग गई है। यहां कंपनी के स्क्रैप वाले हिस्से में विगत एक डेढ़ घंटे से आग लगी और लगातार बढ़ती गई, सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र भिलाई स्थित फेरो एलॉय यूनिट बंसल ब्रदर्स कंपनी के अंदर स्क्रैप में आज दोपहर को भीषण आग लग गई है। आग की लपटें दूर तक दिखाई पड़ रही हैं। आग लगने के कारण कंपनी के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई है। सूचना मिलते ही दमकल वाहन स्थल पर पहुंच गई है, काफी परिश्रम के बाद भी आग पर समाचार लिखे जाने तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की वजह भी ज्ञात नहीं हो सकी है।

Share this
READ MORE  सवालों से डरती है कांग्रेस सरकार, जब लोग पीना ही छोड़ देंगे तो शराबबंदी की जरूरत ही कहां होगी, भेंट मुलाकात से वैशाली नगर की जनता ने बनाई दूरी, सभा में आई प्रायोजित भीड़-संदीप अग्रवाल