दुर्ग, 5 अप्रैल। भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर 6 अप्रैल को ग्राम- आमदी, सेक्टर-9 मिलाई स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्रथम आरती सुबह 4 बजे होगी। यह आरती चंद्राकर परिवार के न्यासी गण तथा अन्य सदस्य करेंगे।
वर्तमान में न्यास के व्यवस्थापक नितिश चंद्राकर तथा सचिव प्रताप चंद्राकर ने बताया कि सेक्टर 9 मंदिर के भगवान श्री हनुमान, स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर परिवार (रिसामा आँधी चन्द्राकर परिवार) के कुलदेवता हैं। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सन् 1866 में स्व. रायसाहब दाऊ माघो प्रसाद चन्द्राकर उपनाम (ठगड़ा दाऊ) मालगुजार ग्राम आमदी द्वारा किया गया हैं। इस मंदिर की देखरेख की व्यवस्था दाऊ माघों प्रसाद चन्द्राकर की मृत्यु के उपरान्त तत्कालीन मालगुजार स्व. दाऊ लाला राम चन्द्राकर एवं स्व. दाऊ विष्णु प्रसाद चन्द्राकर द्वारा किया जाता था। वर्तमान में इस मंदिर की देखरेख इनके वंशजों द्वारा किया जा रहा हैं। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की अच्छे से देख रेख हो सके इस हेतु दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर के वंशज स्व. डॉ. जीवन लाल चन्द्राकर द्वारा 13.10.1971 को न्यास का विधिवत् गठन किया गया। इस न्यास के प्रथम अध्यक्ष स्व. डॉ. जीवन लाल चन्द्राकर, द्वितीय अध्यक्ष स्व. डॉ. मंगल प्रसाद चन्द्राकर एवं वर्तमान अध्यक्ष डॉ. भूधर लाल चन्द्राकर हैं। स्व. राय साहब दाऊ माघो प्रसाद चन्द्राकर न्यास की तरफ से पूजा के लिए स्व. नर्मदा प्रसाद तिवारी को पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्तमान में उनके परिवार के सदस्य कमलाकांत तिवारी मंदिर की देखरेख न्यास की सहमति से कर रहें हैं।
वर्तमान में इस मंदिर की व्यवस्था स्व. रायसाहब दाऊ माघो प्रसाद चन्द्राकर एवं श्रीमती गजरा बाई चन्द्राकर “निजी न्यास” के द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में न्यास अध्यक्ष डॉ. भूघर लाल चन्द्राकर, सचिव-प्रताप चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष -सतीश चन्द्राकर हैं। संपूर्ण न्यास के व्यवस्थापक नितिश चन्द्राकर हैं। न्यासीगण परिवार के गणमान्य सदस्य सर्व श्री लक्ष्मण चन्द्राकर, डॉ. विशाल चन्द्राकर, अरविंद चन्द्राकर, क्षितिज चन्द्राकर, राजेन्द्र चन्द्राकर, उत्तम चन्द्राकर, नेमीचंद चन्द्राकर, हेमचंद चन्द्राकर, हीरामणी चन्द्राकर दामोदार चन्द्राकर, नवनीत चन्द्राकर हैं। कल 6 अप्रैल को सुबह 4 बजे भगवान की प्रथम आरती परिवार के वरिष्ठ न्यासीगण एवं परिवार के सदस्य करेंगे। इसके उपरान्त न्यास द्वारा संचालित श्री राम जानकी मंदिर, आमदी धर्मशाला, रेलवे स्टेशन परिसर, दुर्ग में स्थित दक्षिण मुखी सिद्ध हनुमान जी की भव्य आरती सुबह 6 बजे की जाएगी। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध हैं इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर श्री हनुमान जी की पूजा, आरती प्रसादी का लाभ उठाएं।
