श्रीराम चौक के पास आत्मानंद स्कूल का दो मंजिला भवन तैयार, वैशाली नगर वेंडिंग जोन में मिलेट्स व्यंजन का भी ले सकेंगे आनंद

Share this

मुख्यमंत्री बघेल के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

भिलाई नगर, 5 अप्रैल। नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज महापौर नीरज पाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने विकास कार्यों को लेकर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा।

अर्जुन रथ परिसर सिविक सेंटर में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल श्री राम चौक के पास निर्मित हो चुका है। दो मंजिला भवन के साथ यह स्कूल तैयार है। लाइब्रेरी, विभिन्न प्रयोगशाला, प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम सहित बच्चों के अध्ययन के लिए 11 क्लासरूम यहां पर निर्मित हो चुके हैं। इसके चलते बच्चों को अच्छे माहौल में अध्ययन करने का मौका मिल पाएगा।
वैशाली नगर जोन क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण किया गया है, एक अलग ही अवधारणा के साथ यहां ठेले और गुमटियों को व्यवस्थित करने के लिए बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। आकर्षक वॉल पेंटिंग और पेवर ब्लॉक, प्रकाश व्यवस्था तथा लैंडस्कैपिंग युक्त वेंडिंग जोन भिलाई के वैशालीनगर में तैयार हो रहा है, यहां पर लोग मिलेट्स के पौष्टिक व्यंजन का भी आनंद ले पाएंगे। शहर के भेलवा तलाब में भी मिलेट्स कैफे खोले जाने की तैयारी है। बताया गया कि भिलाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। यहां विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री के करकमलों से होगा। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के मद्देनजर आज विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया गया। आज निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरे, पूजा पिल्ले व खिरोद्र भोई भी मौजूद रहे।

READ MORE  भिलाई में ट्रेन के सामने कूद युवक ने की खुदकुशी
Share this