दुर्ग न्यूज,9 अप्रैल। भिलाई में विगत दिवस राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी पीजेंट का आयोजन किया गया। मिस्टर,मिस एंड मिसेज 2023 चुनने के लिए आयोजित स्पर्धा में
16 राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। आयोजन की विशेष आकर्षण बालीवुड अभिनेत्री और मॉडल डा अदिति गोवित्रिकर थी।

छत्तीसगढ़ में पहली बार हुए कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया का खिताब डॉक्टर सतबीर शर्मा हरियाणा, मिस इंडिया सारिका श्रीवास्तव एवं मिसेज इंडिया का खिताब मध्यप्रदेश से हनी सोनी और उड़ीसा से सागारिका पंडा को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य दीप सारस्वत थे। कार्यक्रम आयोजक डॉ निधि रावत ने बताया कि प्रतिभागियों का चयन ऑफलाइन ऑनलाइन ऑडीशन के जरिए हुआ था इसमें चयनित होने के बाद विजेताओं का चयन टैलेंट, पर्सनल इंटरव्यू, प्रश्न उत्तर फोटोशूट, फिजिकल फिटनेस के आधार पर हुआ।

