पूर्व मुख्य सचिव अमन कुमार ने एनडीटीवी के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर,9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव, अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार सिंह ने व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव थे।

उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े। अडाणी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था।

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही EOW ने अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह से पूछताछ की थी और उनके देश से बाहर जाने पर रोक लगाई है।

पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह आय से अधिक संपत्ति केस में बीते मंगलवार को ईओडब्ल्यू के ऑफिस में पेश हुए थे। जहां दोनों से घंटों पूछताछ हुई साथ ही ये हिदायत दी गई कि, बिना अदालत की अनुमति देश से बाहर नहीं जा सकते। ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोनों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और फोटो दर्ज किया है। वहीं ये भी कहा गया कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते।

READ MORE  CBI RAID : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास और कार्यालय पर छापा
Share this