
भिलाई नगर, 20 अप्रैल। नवई पेट्रालिंग टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा तिरंगा चौक के पास रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर के बाहर एक सफेद कपड़े के थैला में गांजा रखकर अवैध लाभ अर्जित करने बिक्री कर रहा है, जो पूर्व में भी गांजा बिक्री करते हुये पकड़ा गया था। मुखबीर की सूचना पर टीम ने रेड कार्यवाही की। मुखबीर के बताए स्थान पर सफेद झोला के अंदर गांजा रख आरोपी ग्राहक तलाश रहा था। आरोपी की पहचान राजकुमार ठाकुर (50 वर्ष) निवासी तिरंगा चौक स्टेशन मरोदा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 6 पैकेट प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ मादक द्रव्य गांजा मिला है जिसका वजन करीबन 9 किलोग्राम और कीमत 54 हजार रूपये और कुछ गांजा बिक्री की रकम 850 रूपये जब्त हुई है। उसके खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

