
दुर्ग न्यूज, 22 मई। विश्व शतरंज महासंघ के दिशा निर्देशन में गत वर्ष कानपुर (उत्तरप्रदेश) में फीडे आर्बिटर की परीक्षा हुई थी जिसमें छत्तीसगढ़ से रॉकी देवांगन (पाटन)जिला दुर्ग ने शिरकत की थी।

राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे व जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से बताया कि फीडे आर्बिटर बन जाने के बाद राष्ट्रीय स्तर की कम से कम तीन रेटिंग शतरंज स्पर्धाओं में आर्बिटरशिप करते हुए तीन नार्म प्राप्त करना होता है तब जाकर विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) यह टाइटल प्रदान करता है। उक्त टाइटल मैक्सिको में 4 अप्रैल को फीडे की हुई बैठक में इन्हे प्रदान किया गया। आशुतोष शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी है तथा देश- प्रदेश के कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में निर्णायक के दायित्व का निर्वहन कर चुके है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी,उपाध्यक्ष दिनेश जैन, मोरध्वज चन्द्राकर,ललित वर्मा,एसके भगत,दिनेश नलोडे, अजय रॉय, सचिव मिथिलेश बंजारे, सहसचिव संजय खँडेलवाल, हरीश सोनी, राजकुमार ताम्रकार,जवाहर सिंह राजपूत ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

