दुर्ग न्यूज डेस्क, 22 मई। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाने के घुघरी ग्राम पंचायत अंतर्गत एक हृदय विदारक घटना घटी है। यहां एक महिला ने अपनी 5 दिन पूर्व जन्मी बच्ची के साथ पेड़ पर फंदा बना अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। घटना के संबंध में अब तक जो बातें सामने आ रही हैं और सूत्र जो कह रहे हैं उसके मुताबिक मृतिका के पति ने बच्ची पैदा होने के बाद उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। महिला क्षुब्ध थी और इस कारण उसने ऐसा कदम उठाया, वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि बच्ची 7 महीने में ही हो गयी थी, जिस कारण उसे भूत का बच्चा है, यह कह कर मां सहित नवजात बच्ची को घर से पति ने बाहर निकाल दिया था। उधर पति थाने में यह भी दलील दे रहा है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब थी, जिस कारण उसकी पत्नी ने ऐसा किया।
थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सिदार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।
जशपुर के बगीचा थाने के घुघरी ग्राम के लोग इस हृदय विदारक घटना से सन्न हैं।
नवजात बच्ची के साथ मां ने लगाई फांसी, दोनों की मौत, छत्तीसगढ़ के इस गांव में पसरा सन्नाटा
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
