स्पा सेंटर और होटल्स में पकड़ाया सेक्स रैकेट, 20 से ज्यादा युवतियों का मिला रिकार्ड, अनेक संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्पा सेंटर और होटलों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस रेड में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। यहां स्पा सेंटर और होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का काम हो रहा था। मसाज और बॉडी स्पा के नाम पर लड़कियों से सर्विस ली जाती थी और ग्राहकों से यहां हैपी एंडिंग और फुल सर्विस जैसे कोड वर्ड में बात होती थी। पता लगा है कि दलाल रेट तय किया करते थे और ग्राहकों को तस्वीरें दिखाकर पसंद की गई युवती मुहैया कराते थे। ये सब राजधानी में शहर के बीचों बीच लंबे समय से चलता आ रहा था। पूरे मामले में पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये होटलों के मैनेजर और स्पा सेंटर के मालिक हैं। एक युवती को भी पकड़ा गया है जो मैनेजर का काम किया करती थी।

आपको बता दें कि स्पा सेंटर के भीतर अंधेरे कमरों में पहले बात मसाज से शुरू होती और लड़कियों को ग्राहकों को रिझाने के लिए बोल्ड किस्म के कपड़े पहनाए जाते हैं। इसके बाद डीप मसाज और हैपी एंडिंग, फुल बॉडी सर्विस जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल कर सर्विस दी जाती है। छापेमारी में हुए खुलासे के अनुसार यहां 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक फुल सर्विस और हैपी एंडिंग के चार्ज किए जाते हैं और हैपी एंडिंग और फुल सर्विस का मतलब अश्लील सेवाओं से जुड़ा है।

गौरतलब हो कि जब पुलिस इन ठिकानों पर पहुंची तो कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। आरोपियों के फोन रिकॉर्ड को भी चेक किया गया जिसमें पुलिस को जिस्म फ़रोशी से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। स्पा सेंटर में भी कई तरह की आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि जिन स्पा सेंटर में पुलिस की रेड पड़ी वहां सैक्स रैकेट के आलावा कुछ नहीं होता था। छापेमार कार्रवाई के दौरान थाना तेलीबांधा, गोलबाजार और आमानाका स्थित स्पा सेंटरों और होटलों में देह व्यापार का संचालन किए जाने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट के अफसर जिसमें 4 महिला डीएसपी, सीएसपी और महिला-पुरुष जवान शामिल थे, ये दल जांच के लिए निकला। थाना तेलीबांधा इलाके में मरीन ड्राइव के सामने स्थित बुद्धा स्पॉ सेंटर, बेबीलॉन टॉवर बी ब्लॉक के प्रथम तल स्थित मोक्ष स्पॉ सेंटर, थाना गोलबाजार के होटल मेजबान, थाना आमानाका की उदया सोसायटी स्थित होटल कैपटाउन, थाना गंज के होटल ऐलोरा, थाना मौदहापारा के रोजा स्पा में रेड पड़ी।

पुलिस को इस कार्रवाई में 20 से ज्यादा लड़कियों के शामिल होने की जानकारी मिली है हालांकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देकर इस पूरे कांड में कार्रवाई, स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, होटलों के मैनेजर के खिलाफ की गई है। लड़कियों के बयान लिए जा रहे हैं। बुद्धा स्पॉ सेंटर में स्पॉ सेंटर के संचालक हितेश चौहान और मोक्ष स्पॉ सेंटर के संचालक मन्नू सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देह व्यापार में संलिप्त 12 युवतियों की जानकारी मिली है। इन सभी को थाने लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। होटल मेजबान के मैनेजर अशोक ताण्डी को गिरफ्तार किया गया है। यहां 6 लड़कियों को और होटल केपटाउन की महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर यहां की 2 लड़कियों को थाने ले जाकर बयान लिया गया है।

READ MORE  बडी़ खबर - छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सीएम से चर्चा बाद किया ऐलान

होटल ऐलोरा के मैनेजर उमेश भोई, और राजेश भोई को पकड़ा गया है। यहां सर्विस दे रही एक युवती का बयान लिया जा रहा है। इस कार्रवाई में रोजा स्पा के संचालक प्रदीप डिंडिया को अरेस्ट किया गया है।

Share this