http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
भिलाई नगर, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अरूण साव ने दुर्ग भाजपा कार्यालय पहुंच कर मीडिया से चर्चा में कहा कि 2000 के नोट बंद होने से कोई भी परेशान नहीं हैं। 2000 का नोट आम लोगों के पास नहीं था और मार्केट में भी यह नोट बहुत ज्यादा प्रचलन में नहीं था। तकलीफ़ उन्हीं लोगों को हो रही है जिनके पास बड़े पैमाने पर काला धन के रूप में 2000 का नोट भारी मात्रा में जमा कर रखा गया है। आम जनता को किसी प्रकार की कोई तकलीफ़ दो हजार के नोट बंद होने से नहीं है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
