शिवनाथ नदी पर बन रहा सागनी घाट का पुल ढहा, पहली बारिश में ही गिर गया 

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 जून। दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक में शिवनाथ नदी पर बन रहा सागनी घाट का पुल आज ढह गया। यहां शिवनाथ नदी पर दो साल से पुल का निर्माण हो रहा था। निर्माणाधीन पुल का काफी हिस्सा बन चुका है। वहीं आगे स्ट्रक्चर बनाकर ढलाई का काम किया जा रहा था। इस बीच लगातार हो रही बारिश से पूरा स्ट्रक्चर ही गिर गया।

धमधा ब्लॉक में शिवनाथ नदी सागनीघाट पर पुल का निर्माण लगभग 1640.62 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है सागनी घाट पर इस पुल का निर्माण 2022 तक हो जाना चाहिए था लेकिन अभी भी इसका काफी बड़ा हिस्सा अधूरा है। बुधवार को निर्माणाधीन हिस्से का पूरा स्ट्रक्चर ही गिर गया। बारिश के कारण मोंगरा बैराज से पानी छोड़ दिया गया है इसके कारण नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है। इसी वजह से इसका स्ट्रक्चर गिरने की बात कही जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अफसर पहुंच चुके हैं।

Share this
READ MORE  मसीही समाज के 500 से अधिक भाजपा में शामिल, जोगी कांग्रेस नेता दिवाकर भारती ने दो अधिवक्ता सहित किया प्रवेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश और वैशाली नगर विधायक रिकेश ने पहनाया गमछा