ईडी ने अटैच की सिलतरा के एसकेएस इस्पात संयंत्र की 517.81 करोड़ की संपत्ति

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 28 जून। ईडी ने सिलतरा स्थित एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड’ की 517.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है।

एसकेएस इस्पात की अटैच की गई संपत्तियों में भूमि, भवन, प्लांट और मशीनरी है। ईडी की विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड का ईपीसी ठेका दिए जाने के लिए (एसकेएसपीजीसीएल) सेथर लिमिटेड ने 3500 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी।

धोखाधड़ी मामले में ईडी ने एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड के भूमि, भवन, संयंत्र और मशीनरी के रूप में 517.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है। इसे ईडी की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Share this
READ MORE  पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले व श्रीमती उषा बारले बने स्टेट आइकॉन