गुमशुदा-अपहृत 52 बच्चों को ढूंढ निकाला, परिजन के चेहरे पर आई ‘मुस्कान’

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस गुमशुदा और अपहृत नाबालिगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत बिलासपुर जिले में एक माह के भीतर पुलिस ने 52 बच्चों को ढूंढकर उन्हें परिजनों के पास वापस सौंपा है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन बच्चों की तलाश में पुलिस टीमों ने पुणे, चेन्नई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तथा छत्तीसगढ़ राज्य के सरहदी जिलों की हजारों किलोमीटर यात्रा की। गुम बालक बालिकाओं को वापस लाकर परिजनों के सुपूर्द किया गया। परिजनों को अपने बच्चों को पाकर काफी खुशी हुई। खुशी से उनकी आखें भर आई तथा चेहरे में मुस्कान देखने को मिली।

Share this
READ MORE  चेन माउंटेन मशीन और 2 हाईवा जब्त, 20 हाईवा ड्राइवर फरार;इस सीजन में 30 लाख का जुर्माना वसूला विभाग ने | Chain mountain machine and 2 hyva seized, 20 hyva drivers absconding; mining department recovered a fine of 30 lakhs in this season