विधायक परफार्मेन्स ठीक कर लें वरना…….

Share this

विधायकों की टिकट पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा, देखें वीडियो……


दुर्ग न्यूज 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान कई विधायकों का परफार्मेंस ठीक नहीं होने से उनका टिकट कट सकता है। सर्वे के आधार पर कांग्रेस ने ऐसे विधायकों को सुधार का आखिरी मौका दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में स्पष्ट कहा कि अगर स्थिति सुधार लिए तो किसी का टिकट नहीं काटेंगे लेकिन यही हाल रहा तो फिर पार्टी तय करेगी।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने रायपुर हेलिपैड पर पत्रकारों से बात करते हुए विधायकों के टिकट काटे जाने से जुड़े एक सवाल पर यह कहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों को मिल ही रहा है। पार्टी की बात करें तो विधानसभा के पांच उप चुनाव हुए, हमने सभी में जीत दर्ज की। लिटमस टेस्ट तो यही है कि नगरीय निकाय चुनाव में क्या रिजल्ट रहा। उप चुनाव में रिजल्ट क्या रहा। यह सारे चुनाव हमारे पक्ष में रहे।। जहां तक कैंडिडेट की बात है तो अभी तो भेंट मुलाकात का कार्यक्रम चल रहा है। विधायकों को लगातार बता भी रहे हैं कि यह काम आपको और करना है। अगर स्थिति सुधरेगी तो टिकट किसी का क्यों काटेंगे ?अगर स्थिति नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी।
बताया जा रहा है कि पार्टी के आंतरिक सर्वे में करीब 30 फीसदी विधायकों का प्रदर्शन खराब पाया गया है। उनसे स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी संतुष्ट नहीं है। ऐसे विधायकों को बकायदा एक-एक काम के लिए निर्देशित किया गया है। फील्ड पर भी उसका असर नजर आने लगा है।

Share this
READ MORE  बच्चे के पैर में सात उंगलियां,महिला के दायी ओर धड़क रहा था हार्ट; दोनों ऑपरेशन सफल | Seven fingers in the child's leg, heart was beating on the right side of the woman; both operations successful