DURG BREAKING – धमधा पुलिस ने नाकाबंदी कर पकडी़ 30 लाख की अवैध शराब

Share this

🛑

🛑 ट्रक, सफारी और कार में लोड थी शराब

🛑 वाहन छोड़ भागे आरोपी की सरगर्मी से तलाश

दुर्ग, 12 जनवरी। जिला की धमधा पुलिस ने कल रात नाकाबंदी कर तीन अलग अलग वाहनों में कुल 550 पेटी अवैध गोवा शराब जब्त की है। शराब का यह जखीरा भिलाई का तस्कर सीधी मध्यप्रदेश से एक ट्रक, सफारी और एक कार में लोड कर ला रहा था। नाकाबंदी में दो वाहन चालकों को पुलिस ने धरदबोचा लेकिन तीसरे वाहन को रोकते ही उसका चालक वाहन छोड़ भाग निकला है। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी कर रही है।
धमधा थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल ने बताया कि अवैध शराब तस्कर ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीडब्ल्यू 3630 , टाटा सफारी और डैटसन गो कार में कुल 550 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश से लेकर आ रहे थे। जिसकी सूचना पर नाकाबंदी कर आरोपी विनोद पटेल (42 वर्ष) निवासी कोहका भिलाई मूल निवासी रामपुर सीधी मध्यप्रदेश, दशरथ मीणा (45 वर्ष) निवासी गीता कालोनी सरवर इंदौर मध्य प्रदेश को पकड़ा गया। एक वाहन चालक फरार है। कल हुई इस कार्रवाई में देर रात तक शराब पेटियों की गिनती करने पर कुल 550 पेटी शराब निकली जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख आंकी गई है।  प्रारंभिक जांच में आरोपियों पर धारा 34 (32) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। शराब किन तस्करों के द्वारा लाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ जारी है।

Share this
READ MORE  शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 29 लाख की धोखाधड़ी, 6 आरोपी गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय सायबर ठग गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा, लोगों के पर्सनल डाटा परचेज कर मोबाइल फोन से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रकम निवेश करने का झांसा