
दुर्ग न्यूज, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में 6 आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। दुर्ग आईजी आनंद छाबड़ा को बिलासपुर तथा दुर्ग से बिलासपुर रेंज आईजी बद्रीनारायण मीणा को पुन: दुर्ग लाया गया है। अंकित गर्ग को रायपुर से सरगुजा रेंज भेजा गया है। जबकि सरगुजा के प्रभारी आईजी रामगोपाल गर्ग को डीआईजी रायगढ़ बनाया गया है।



