छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज, दिग्गज नेताओं की आमद बढ़ी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल आएंगे

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में दिग्गज नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

खड़गे के बाद राहुल गांधी 2 सितंबर और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल 19 सितंबर को प्रदेश में आने वाले हैं।गृह मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को रायपुर आएंगे। यहां वे जनजातीय मंत्रालय की ओर से साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद अमित शाह भाजपा के आला नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारी पर चर्चा कर सकते हैं। गृह मंत्री के आने के हफ्तेभर बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ आयेंगे। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने खड़गे के आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बाद 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितंबर को केसी वेणुगोपाल रायपुर आयेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पेज पर लिखा था-बनावटी साधुओं के विषय में चर्चा करें, अविमुक्तेश्वरानंद भड़के; बोले-अंग्रेजी पढ़कर बच्चा ईसाई हो जाएगा | Shankaracharya Avimukteshwaranand tore CG board book, Kawardha News, Chhattisgarh News