कला मंदिर के मंच पर समूह नृत्य में आज जीवंत होगा ‘कलाकार का स्वप्न’

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 अगस्त। रंगों के माध्यम से जीवन दर्शन का बोध कराने अंचल के शास्त्रीय नृत्य में पारंगत कलाकारों की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। कृष्ण प्रिया कथक केंद्र की छह से लेकर 25 साल की उम्र तक की यह छात्राएं 20 अगस्त रविवार की शाम महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में एक नृत्य नाटिका ‘कलाकार का स्वप्न’ प्रस्तुत करने जा रही हैं।

केंद्र की संचालक उपासना तिवारी ने बताया कि एक कलाकार इस दुनिया को कैसे देखता है, उसकी परिकल्पनाओं पर यह नृत्य नाटिका आधारित है। जिसमें कथक जैसी शास्त्रीय शैली के अलावा सुगम शैली के नृत्य के कई रूप देखने को मिलेंगे। आयोजन में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

Share this
READ MORE  गीतों भरी फुहार में जमकर गाये औऱ झूमे गायक कलाकार, छत्तीसगढ़ मंच के होली मिलन समारोह में दुर्ग के कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति