भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज 3 बजे छत्तीसगढ़ आ रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती इंदुबाला गोस्वामी राज्यसभा सांसद व महामंत्री महिला मोर्चा, श्रीमती निशा सिंह, विधायक व राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री एवं श्रीमती आरती सिंह महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम का होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तहत विभिन्न जिलों में लाभार्थी सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन, महिला जनचौपाल एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राष्ट्रीय पदाधिकारीगण रायपुर, भिलाई दुर्ग, धरसीवां (सिलयारी) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की बहनों के साथ सम्मिलित होंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मोहनी बनाके जोड़ी जिया रा चुराए रे में बनाया बेहतरीन रील्स; बोले-LOVE THIS SONG | Kili Paul Video; Kili's Chhattisgarhi Mohini Song Reel Goes Viral