मोहनी बनाके जोड़ी जिया रा चुराए रे में बनाया बेहतरीन रील्स; बोले-LOVE THIS SONG | Kili Paul Video; Kili’s Chhattisgarhi Mohini Song Reel Goes Viral

Share this

रायपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सोशल मीडिया में यह वीडियो धूम मचा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ी गीत मोहनी बनाके जोड़ी जिया रा चुराए रे भारत में धूम मचाने के बाद अब विदेशों में भी धूम मचा रहा है। यही वजह है कि विदेशी कलाकार भी इस गाने में थिरकने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में तंजानियन डांसर्स का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे मोहनी गाने में ही डांस कर रहे हैं। उन्होंने इस रील्स को बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है और लिखा है LOVE THIS SONG।

कुछ महीने पहले ही मोहनी सॉन्ग रिलीज हुआ था। जिसके बाद इसे प्रदेश भर में खूब पसंद किया गया। फिर देशभर में इस गाने ने जमकर धूम मचाई थी। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लोग इस गाने पर रील्स बनाकर शेयर रहे थे। इस बीच तंजानिया के किली पॉल ने इसी गाने में रील्स बनाकर शेयर किया है। उस रील्स में उनके साथ उनकी बहन नीमा पॉल भी नजर आ रही हैं।

दोनों वीडियो में बेहतरीन स्टैप्स करते नजर आ रहे हैं। साथ में एक्सप्रेशन भी जबरदस्त है। किली पॉल और उनकी बहन नीमा को दो देशों के बीच लैंग्वेज बेरियर को छोड़ लिप-सिंग के सहारे डांस स्टेप कर इंटरटेनमेंट करना तारीफ के काबिल है। उनके फॉलोअर्स इनके डांस मूव्स के साथ-साथ इनके एक्टिंग के भी फैन हैं।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ।

प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

किली और नीमा पॉल की इस जोड़ी की प्रधानमंत्री मोदी भी तारीफ कर चुके हैं। इनको लेकर PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा यह भारतीय संगीत की खूबसूरती है कि वह देश विदेश तक चर्चा में रहते हैं। तंजानिया के यह भाई बहन की जोड़ी भारतीय गानों पर बड़ी मेहनत से लिप सिंग करती है। कुछ दिन पहले इन्होंने जण-गण-मण राष्ट्रगान को गाकर भारतीयों को प्रभावित किया था। इन्होंने लता मंगेशकर के एक गाने को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

भारतीय दूतावास ने किया था सम्मान।

भारतीय दूतावास ने किया था सम्मान।

READ MORE  बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट में CEO रीना बाबासाहेब कंगाले और बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट कैटेगरी में विनीत नंदनवार होंगे सम्मानित

भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित

किली पॉल और नीमा को तंजानिया देश में भारतीय दूतावास ने 2022 में ही सम्मान भी दिया गया था। यह सम्मान इनके भारतीय संगीत को लेकर लगाव और प्रेम के चलते दिया गया। इन के माध्यम से भारतीय संगीत अफ्रीकी देशों में भी खूब फेमस हो रहा है। इनके इस अंदाज को देखकर विदेशों के कई और युवा और बच्चे भारतीय संगीत और फिल्मों के डायलॉग पर सोशल मीडिया में रील्स बना रहे हैं।

कुछ महीने पहले ही यह सॉन्ग रिलीज हुआ था।

कुछ महीने पहले ही यह सॉन्ग रिलीज हुआ था।

इन्होंने गया यह गीत

मोहिनी सॉन्ग को छत्तीसगढ़ के सुशांत कुमार और मोनिका वर्मा ने गाया है। इस गाने के सिंगर सुशांत पीजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वहीं मोनिका म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। इनके अलावा इस गाने में एक्टिंग का जलवा बिखेरते दीपक साहू और पूजा शर्मा नजर आए थे। दीपक छत्तीसगढ़ के जाने-माने अभिनेता और डांस कोरियोग्राफर हैं।

एक्टर दीपक साहू।

एक्टर दीपक साहू।

दीपक बोले-गर्व है

तंजानिया के डांसर्स के इस वीडियो के बाद मोहनी सॉन्ग के कोरियोग्राफर और एक्टर दीपक साहू ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इस चीज की उम्मीद थी। यह गाना धूम मचाएगा, पर आज इन अफ्रीकन कलाकारों को देखकर वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी गाने का वर्ल्ड लेवल में इतना फेमस होना। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के लोगों के लिए भी गर्व की बात है।

पतली कमरिया मोरी हाय-हाय’ रैपर एप्पी राजा का VIDEO

सोशल मीडिया पर ‘पतली कमरिया मोरी हाय हाय’ गाना जबरदस्त धूम मचा रहा है। लोग इसपर मौज मस्ती करते वीडियो बना रहे हैं। इधर, छत्तीसगढ़िया रैपर एप्पी राजा ने भी इस गाने की लिरिक्स पर एक 12 सेकेंड का मीम वीडियो बनाया था। महज कुछ ही दिनों के अंदर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ लोगों ने देख लिया था।

READ MORE  कार्य प्रगति पर है; 4 साल बाद भी पूरे नहीं हुए फ्लाईओवर, अब तक 23 मौतें,1058 घायल | work in progress; Flyover not completed even after 4 years, 23 deaths, 1058 injured so far

दरअसल, एप्पी राजा छात्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रहने वाले हैं। वे पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ी बोली में रैप सॉन्ग बनाते आ रहे हैं। इनकी यही क्रिएटिविटी ने उन्हें मशहूर बनाया है। पिछले कुछ सालों से एप्पी रैप सिंगिंग की दुनिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूट्यूब पर इनके पर्सनल चैनल पर करीब 5 लाख सब्सक्राइबर हैं तो वहीं इंस्टाग्राम पर 1 लाख 21 हजार फॉलोवर्स हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…