मुख्यमंत्री बघेल 19 को करेंगे भिलाई निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Share this

दुर्ग न्यूज, 18 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई नगर निगम क्षेत्र में आज विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेगें।

नगर निगम भिलाई के जोन 4 खुर्सीपार अंतर्गत निर्मित बीपीओ. सेंटर, इंडोर स्टेडियम खुर्सीपार का 19 सितंबर 3 बजे लोकार्पण करने के पश्चात नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर 1 में विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा आभार सम्मेलन में भाग लेगें। इसके बाद मुख्यमंत्री नेहरू नगर चौक का सौंदर्यीकरण, पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा शहीद स्मृति का लोकार्पण कर शहीद परिवार को सम्मानित करेगें। जी.ई.रोड नेहरू नगर में निर्मित नेहरू तारा मण्डल का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेगें। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया, भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अंत्यावसायी सहकारी समिति उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, क्रेडा सदस्य विजय साहू, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद उपस्थित रहेगें।

Share this
READ MORE  जेवरा औद्योगिक क्षेत्र की प्लायवुड कंपनी में भीषण आग, तेज हवाओं से बढ़ीं मुश्किलें