पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद रविशंकर प्रसाद आज आ रहे रायपुर, तीन विधानसभा क्षेत्र में करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 अक्टूबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद आज शाम रायपुर आ रहे हैं। वे कल यहां रायपुर जिले की बैठक लेने के साथ तीन विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। रविशंकर, बिहार मूल के मतदाता बहुल ग्रामीण विस क्षेत्रों में जाएंगे। इनमें धरसींवा,आरंग और अभनपुर शामिल हैं। प्रसाद एकात्म परिसर में जिले की बैठक भी लेंगे। उनका 14 की रात दिल्ली वापसी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस तरह से प्रत्याशी चयन से निवृत होने के बाद भाजपा ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। पूरे अभियान को नियंत्रित और संचालित करने ठाकरे परिसर में कंट्रोल रूम भी बना दिया है। वहीं कांग्रेस अभी प्रत्याशी चयन की कवायद में ही उलझी हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महादेव सट्टा एप मामला: ईडी की दूसरी चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम