नाम बदलकर दुबई जाने वाले महादेव बुक प्रमोटर सौरभ के पार्टनर रहे व्यवसायी सहित 6 ठिकानों पर ईडी कर रही जांच, भिलाई-3, वैशाली नगर, नेहरू नगर, दुर्ग और राजनांदगांव पहुंची है ईडी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 16 अक्टूबर। आज भिलाई तीन से लेकर नेहरू नगर से राजनांदगांव तक महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़े गुर्गों के घरों पर आज सुबह-सुबह ईडी टीम ने छापेमारी की है। लगभग आधा दर्जन के करीब महादेव सट्टा से जुड़े लोगों के घरों में ईडी की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम नेहरू नगर स्थित दीपक सावलानी, भिलाई-3 स्थित धमानी, व्यवसाय दूल्हे राजा सहित तीन अन्य के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। नगर निगम भिलाई और रिसाली क्षेत्र के गार्डन में कुर्सियां और झूले सप्लाई करने के आलावा निगम के ठेकेदार दीपक सावलानी की इलेक्ट्रॉनिक शाप भी है। आज सुबह 7 बजे ईडी के 3 अफसरों की टीम दीपक सावलानी के नेहरू नगर स्थित आवास पहुंचीं है। ईडी को जानकारी मिली है कि महादेव बुक के संचालक का पार्टनर बनकर दीपक सावलानी ने नेहरू नगर चौक पर ग्रांड ढिल्लन होटल के बाजू में चौपाटी खोला था। इसके आलावा सावलानी पूर्व में सौरभ चंद्राकर की जूस फेक्ट्री में पार्टनर भी रहा है। पिछले साल ही दीपक ने अपना नाम बदलकर जयदीप किया और नये नाम से पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया था। आज सुबह 7 बजे ही बिजनेसमैन सुरेश धींगनी के भी 6 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। ईडी की अलग अलग टीम चरोदा, भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग और राजनांदगांव में छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक चरोदा के पदुम नगर में सुरेश धिंगानी, वैशाली नगर में भारत रमानी, गिरीश सावलानी, सुंदर नगर के सुरेश कुकरेजा, दुल्हेराजा के मालिक सुदामा और राजनांदगांव में सौरभ जायसवाल के यहां टीम पहुंची है।

Share this
READ MORE  बदल रहा है हमारा भिलाई, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ विकास के अनेक कार्यों से बदल रही है तस्वीर