सर्चिंग पर निकले थे CRPF जवान, कैंप से कुछ दूरी पर हुआ धमाका | CRPF jawans went out on search, bomb exploded at some distance from the camp, preparing to refer from Chopper to Raipur

Share this

बीजापुर20 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
ASI गंभीर रूप से घायल हैं। - Dainik Bhaskar

ASI गंभीर रूप से घायल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से CRPF के एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि ASI मोहम्मद असलम के सीधे पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। साथी जवान घायल ASI को बासागुड़ा के अस्पताल लेकर आए हैं। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर रेफर किया जाएगा। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। शनिवार की सुबह CRPF 153 बटालियन के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान कैंप से कुछ ही दूरी पर माओवादियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में CRPF के ASI मोहम्मद असलम का पैर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। इस घटना में ASI के पैर के चिथड़े उड़ गए।

हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद साथी जवानों ने घायल को फौरन मौके से निकालकर बासागुड़ा के अस्पताल लाया है। जहां उनका इलाज जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में चॉपर के माध्यम से घायल को राजधानी रायपुर रेफर किया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बघेल ने कहा- मुख्यमंत्री बनना है तो लोगों से जुड़ें सेवा की भावना बनाए रखें | Baghel said - If you want to become the Chief Minister, then connect with the people, maintain the spirit of service.