14 नवंबर को प्रियंका गांधी दूसरे चरण के लिए करेंगी रोड शो

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 नवंबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी संभावित है।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तमाम पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहें है। जहां एक तरफ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे चरण में मतदान से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं हैं।

Share this
READ MORE  मंत्री अनिला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली | Minister Anila hoisted the flag and took the salute of the parade.