तेलंगाना की 119 सीटों के लिए मतदान जारी, 3.26 करोड़ मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 नवंबर। तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्यभर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने भी तेलंगाना चुनाव में मतदान किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महिला बैंड ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पोलिंग बूथ 188 के बाहर महिला बैंड ने प्रस्तुति दी।

पिछली बार किस पार्टी को कितने सीटें मिली थीं?
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस को सबसे ज्यादा 88 सीटें मिलीं। दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस के 19 उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। वहीं, असाऊद्दीन ओवैसी की पार्टी आईएमआईएम को सात, टीडीपी को दो, भाजपा को एक, एआईएफबी (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक) को एक सीट मिली। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली।

पीएम मोदी ने किया लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में तेलंगाना के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Share this
READ MORE  Big Breaking: 3 राज्यों में CM का चयन करने पर्यवेक्षक नियुक्त, छत्तीसगढ़ में इन्हें मिली जिम्मेदारी