सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में की मुलाकात

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने X पर लिखा, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई। उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है।

सीएम बघेल ने कहा, मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया है। इससे पहले श्री बघेल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं।

Share this
READ MORE  कांग्रेस सरकार का तख्ता पलटने भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा दम, कहा-कमर कस हो जाएं तैयार