“यही तो है मोदीजी की गारंटी” विधायक रिकेश सेन ने दो घंटे में जरूरतमंद बुजुर्ग दम्पत्ति को एलाट करवाया दुकान और मकान, खिल उठा त्रेहान दम्पत्ति का मुरझाया चेहरा, लौटी मुस्कान

Share this

कढ़ी चावल खाने पहुंचे विधायक रिकेश, बुजुर्ग दंपत्ति का दु:ख देख तत्काल बुलाए अधिकारी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 15 दिसंबर। नेहरू नगर गार्डन के पास गरीबी में ठेला खोमचा लगा कर दो वक्त की रोटी के इंतजाम में लगे भिलाई के एक बुजुर्ग दम्पत्ति के लिए आज का दिन जिंदगी भर की सुनहरी याद बन गया, दरअसल जनसंपर्क में निकले वैशाली नगर विधायक अचानक एक ठेले पर रूके जिसे त्रेहान दम्पत्ति लगाए हुए थे। यहां उन्होंने देखा कि दम्पत्ति कढ़ी चावल बना कर लोगों को भोजन कराते हैं और इससे इकट्ठे हुए रूपये से खुद भी दो वक्त की रोटी जुटा लेते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विधायक ने कढ़ी चावल खाने की इच्छा जताते हुए वहीं गाड़ी रूकवाई और आर्डर कर कढ़ी चावल खाने लगे। बात ही बात में युवा विधायक रिकेश ने बुजुर्ग दम्पत्ति को इस उम्र में पूरी शिद्दत से मेहनत करते देख उनका हाल-चाल जानने बातचीत का सिलसिला भी शुरू किया तो उनके जीवन की कठिनाइयां और कड़े परिश्रम का किस्सा सुन विधायक के कढ़ी चावल से सने हाथ अचानक रूक गए। उन्होंने तत्काल मौके पर अधिकारियों को फोन कर बुलाया और इस बुजुर्ग की सहायता स्वरूप प्रशासनिक अधिकारियों से पहल कर उन्हें तत्काल घर और दुकान एलॉट करवाया। यह सब देख जीवन में दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजेहद में जुटे त्रेहान दम्पत्ति के माथे की गहरी शिकन अचानक उनके चेहरे पर सहज ही मुस्कान बन कर बिखर गई। उनकी आंखों में ख़ुशी के आंसू यकीनन विधायक रिकेश के लिए सच्ची दुआ बन झलकने लगे। बस फिर क्या सबकुछ स्वप्न से लगने वाले मंजर को यकीन में बदलते हुए विधायक रिकेश ने उन्हें केवल इतना ही कहा कि मैं कुछ नहीं कर रहा, यही तो मोदीजी की गारंटी है। जिस जनता ने मोदीजी और भाजपा के लिए मुझे जिताया है, उनकी सेवा करना ही मेरा काम है और मैं करूंगा भी।

READ MORE  अमरनाथ यात्रा : बीते 24 घंटे में 5 तीर्थयात्रियों की मौत, यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या हुई 19

आपको बता दें कि आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जनसंपर्क अभियान में निकले हुए थे। भूख लगी तो खाना खाने के लिए एक बुजुर्ग दंपति के स्टॉल पहुंच गए। ये स्टॉल नेहरू नगर गॉर्डन के पास सर्विसलेन किनारे स्थित है, जिसका नाम है जायका पंजाब दा…। इसे चलाने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति के जीवन रूपी संघर्ष की कहानी थी ही इतनी इमोशनल की विधायक महोदय का भी दिल पसीज गया। विधायक रिकेश कढी़ चावल खाते-खाते स्टॉल के संचालक प्रवीण त्रेहान से बात किए। इस दौरान प्रवीण ने बताया कि वर्षों की जद्दोजहद के बाद भी उनके पास न तो पक्का मकान है और न ही दुकान। विधायक ने तत्काल निगम के भवन अधिकारी विद्याधर देवांगन और जोन आयुक्त को फोन करके मौके पर बुलाया और दो घंटे में पूरी प्रक्रिया हो गई। बुजुर्ग दम्पत्ति को मकान और दुकान दोनों एलॉट हो गया। वैशाली नगर विधायक रिकेश की पहल से दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

रिकेश सेन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई है। हम मोदीजी की गारंटी को पूरा करने के लिए तैयार हैं। क्षेत्र की जनता ने भारी मतों से मुझे चुनाव जिताया है, मेरी प्राथमिकता में यह सभी है क्योंकि सड़क, नाली, पानी ही विकास नहीं है, लोगों की दु:ख तकलीफों को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम ही सच्चा “विकास” है। यही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी भी है कि सबको आशियाना मिले, इसीलिए कल कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। उसके बाद ही आज हमने त्रेहान परिवार को मकान व दुकान एलॉट किया है।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में पानी-सौर ऊर्जा से हाइड्रोजन बनेगी ऑन स्पॉट, ईंधन के लिए गेमचेंजर | Hydrogen will be made on spot from water-solar energy in Chhattisgarh, game changer for fuel
Share this