
दुर्ग न्यूज़/दिल्ली, 24 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी साथ थे। बता दें सीएम साय दिल्ली प्रवास पर हैं। सीएम मंत्रिमंडल गठन के बाद दिल्ली गए हैं।

