गुजरात : बेमौसम बरसात, बिजली गिरने से 20 की मौत, 16 घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 28 नवंबर। गुजरात में बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया। घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में लगा है। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें कई लोगों की मौत हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गुजरात के दाहोद में सबसे ज्यादा चार लोगों की जान गई। वहीं भरूच में तीन, तापी में दो और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोताड, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, सबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अधिकारियों के मुताबिक, फसलों के नुकसान के अलावा सौराष्ट्र के मोरबी जिले में सेरेमिक उद्योग को भी काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि यहां तेज बारिश की वजह से फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया।

Share this
READ MORE  रायगढ़ में खरगे, कहा – भरोसे के अनुष्ठान से प्रदेश के किसानों, युवाओं और महिलाओं की हो रही है मदद