कल हेलीकॉप्टर से इतने बजे दुर्ग पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जनवरी को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9:40 बजे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ से कार द्वारा रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट पहुंचेंगे और वहां से 10:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे दुर्ग में ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर शाम 6:30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम परसवानी से रात्रि 8 बजे कार द्वारा रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ लौट जाएंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  AIIMS में होगा नार्को टेस्ट, दुर्ग में खुलेगा FSL कॉलेज, पुलिस के सभी रेंज मुख्यालयों में साइबर थाना