पुलिस को मिली बड़ी सफलता, IED बम लगाने वाले 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रहे हैं। आए दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि 4 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है, कि इन चारों नक्सलियों की गिरफ्तारी अलग-अलग इलाकों से हुई है। ये सभी हत्या, मार्ग अवरुद्ध जैसी कई घटनाओं में शामिल थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दरअसल, जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 4 माआवादियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2023 को गोरना गांव के समीप आत्मसमर्पित माओवादी किसन उर्फ छोटू कुरसम की हत्या में शामिल फरार आरोपी नक्सली दल के मिलिशिया सदस्य दुला कुरसम को गोरना से पकड़ा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वही, दुरधा के जंगल का सर्च के दौरान 2 नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 5 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी बरामद किया गया। वहीं, दूसरी ओर गंगालूर इलाके से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी लक्खू को गिरफ्तार किया गया। चारों नक्सलियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share this
READ MORE  पेड़ पर मिला फंदे से लटकता शव, हाथ पर चोट के निशान; परिजनों से की जा रही पूछताछ | Dead body found hanging from a noose on the hand