कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, दूर मिली लाश 

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबकट्टा में खेत की रखवाली के लिए कोठार में सो रही महिला कमला बाई (47) की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। तेंदुए ने महिला को कोठार से घसीट कर 100 मीटर दूर ले गया। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।जानकारी के अनुसार ग्राम दाबकट्टा में महिला अपने घर से दो किमी दूर कोठार में शनिवार रात को सो रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और महिला को करीब खींचते हुए लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। महिला का सिर धड़ से 10 मी़टर की दूरी पर मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

 

मृतक के परिजन सुबह जब कोठार आये तो आसपास खून के धब्बे थे। इधर-उधर ढूंढने पर उनका शव कोठार से 100 मीटर दूर मिला। घटनास्थल पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया महिला पर तेंदुए ने हमला किया है। विभाग द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

 

महिला की मौत के बाद से इलाके के लोग खौफ में हैं। शाम होते ही लोग अपने घरों में बंद हो जा रहे हैं। गांव के लोग अब खेतों पर भी अकेले जाने से बच रहे हैं।

Share this
READ MORE  बिना अनुमति होर्डिंग्स-बैनर लगाने पर होगी कार्रवाई भिलाई निगम कर रहा लगातार माॅनीटरिंग