मकर संक्रांति आज : काशी से लेकर गंगा सागर तक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आज मकर संक्रांति है। पूरे देश में धूमधाम से संक्रांति मनाई जा रही है। आज गंगा स्नान और दान-पुण्य का खासा महत्व है। स्नान के बाद काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत मिश्रित जल से सूर्य को नमस्कार कर जल अर्पित करना बेहतर होता है।

 

शुभ होता है इन चीजों का दान

मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद जूते, अन्न, तिल, गुड़, गरम वस्त्र, कंबल दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सबसे पहले गंगा या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद दान करें। इससे ग्रह-दोष दूर होते हैं।

मकर संक्रांति के अवसर पर भक्त हरिद्वार पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने हर की पौड़ी पर गंगा जी में डुबकी लगाई। वहीं, भक्त बड़ी संख्या में वाराणसी के गंगा घाट भी पहुंचे, जहां उन्होंने हर-हर गंगे का जयकारा लगाकर स्नान किया।

Share this
READ MORE  अमित शाह रायपुर पहुंचे, बैठक शुरू, आज लग सकती है प्रत्याशी चयन सूची पर मोहर, भाजपा का आरोप पत्र हुआ लांच