रिकार्ड धान खरीदी की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़,अब तक 134 लाख टन हुई खरीदी

Share this

० किसानों को 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० कस्टम मिलिंग के लिए 91.13 लाख टन धान का उठाव

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 30 जनवरी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी एक दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इसे देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 133.88 लाख टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

 

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं। बता दें कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 101 लाख 85 हजार 181 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार टन धान का उठाव किया जा चुका है।

READ MORE  रायपुर में कार सवार ने की फायरिंग, रायफल समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार 20 से ज्यादा गोलियां मिलीं | A man opened fire in Raipur, police arrested 315 rounds with a gun
Share this