“करे कोई भरे कोई”…. छत्तीसगढ़ के बजट पर पूर्व सीएम बघेल की प्रतिक्रिया

Share this

दुर्ग न्यूज़, 09 फरवरी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज साल 2024-25 के लिए वार्षिक बजट पेश किया है। जिस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। बघेल ने बजट को ख़याली पुलाव की तरह बताया है। उन्होंने कहा, एक कहावत है, “करे कोई भरे कोई” यह कहावत आज के छत्तीसगढ़ के बजट पर लागू होती है। श्री बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘एक कहावत है, “करे कोई भरे कोई”। यह कहावत आज के छत्तीसगढ़ के बजट पर लागू होती है। चुनाव में गारंटी देकर गए मोदी जी। अब मोदी जी की गारंटी का बोझ इतना है कि छत्तीसगढ़ जैसा छोटा राज्य सह नहीं पा रहा है। बजट के प्रावधान गवाही दे रहे हैं कि मोदी की गारंटी भाजपा सरकार को भारी पड़ रही है। इसकी वजह से बेचारे वित्तमंत्री राज्य के लिए नया कुछ कर ही नहीं पाए। उन्होंने बजट का आकार तो बढ़ा लिया है और राजस्व आधिक्य की बात कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ये ख़याली पुलाव की तरह ही दिखता है। राज्य में जारी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को नया नाम देकर नई योजनाओं की तरह पेश करने की दुर्भाग्यजनक घोषणाएं की गई हैं। ठीक वैसा ही जैसा मोदी जी ने केंद्र में किया था। बहुत परिश्रम से हमने “नवा छत्तीसगढ़” गढ़ने का रास्ता बनाया था। भाजपा के बजट ने उसे बेपटरी कर दिया है और राज्य को फिर से उसी 15 साल वाले दुर्दिनों की ओर ले जाने की तैयारी कर ली है। भाजपा से इससे अधिक की उम्मीद करनी भी नहीं चाहिए।’

READ MORE  भिलाई से UP एटीएस ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, रहता था किराये के मकान में
Share this