4 DEO निलंबित, शिक्षा मंत्री ने की विधानसभा में घोषणा, जानिए क्या है मामला 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 09 फरवरी। छत्तीसगढ़ के विधानसभा बजट सत्र में आज स्कूल शिक्षा विभाग में गड़बड़ी का मुद्दा उठा। सदन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल में खरीदी में गड़बड़ी के मामले में 4 जिला शिक्षा अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अनियमित खरीदी के आरोप में 4 DEO को सरकार ने निलंबित करने का आदेश दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सूरजपुर, मुंगेली, बस्तर, बीजापुर जिला के शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में यह घोषणा की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

स्कूलों में खरीदी को लेकर धरमलाल कौशिक ने सवाल उठाया। उन्होंने जानना चाहा कि यह जो खरीदी की गई है। उसमें भंडार क्रय नियम का पालन नहीं हुआ। बिना टेंडर के खरीदी की गई है। लगभग 50 करोड़ की खरीदी की गई है। इसमें नियम का उल्‍लंघन हुआ है तो क्‍या उसकी जांच कराएंगे ?

श्री कौशिक ने कहा कि सभी नियमों को ताक पर रखकर खरीदी की गई। कोविड काल एक बहाना है। इसलिए उनका आग्रह है कि इसकी जांच होनी चाहिए।

जवाब में शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इसकी जांच हो चुकी है। जांच में पाया गया है कि नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी वजह से एक अधिकारी को सस्‍पेंड किया गया है। बचे हुए 4 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को भी निलंबित करने की घोषणा की।

Share this
READ MORE  ED ने बरामद किए 27 लाख नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज