सुबह टहलने निकले थे बुधराम कटराम, पुल के नीचे मिली लाश; सिर पर चोट के निशान | chhattisgarh news। BJP district minister murdered, dead body found in suspicious condition

Share this

जगदलपुर23 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री बुधराम कटराम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वे तड़के सुबह घूमने निकले थे। घर से करीब दो किमी दूर उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  116 लंबित, राजपत्रित अधिकारी,टीआई व चाैकी प्रभारियों के पास कार्रवाई के लिए भेजे गए थे आवेदन | Applications were sent to 116 pending, gazetted officers, TI and Chowki in-charges for action