झारखंड के बदमाश ने किया कॉल, बोले- कल तेरी दुकान में आएंगे और लूट लेंगे ज्वेलरी, केस दर्ज | Jharkhand’s miscreant called, said – will come to your shop tomorrow and loot jewelry, case registered

Share this

बिलासपुर7 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
सराफा व्यापारी को झारखंड से दी गई है धमकी। - Dainik Bhaskar

सराफा व्यापारी को झारखंड से दी गई है धमकी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर में ज्वेलरी दुकान संचालक को नक्सलियों के नाम पर फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। झारखंड के जामताड़ा से सराफा कारोबारी को फोन करने वाले बदमाश ने उन्हें कहा कि कल तेरी दुकान में नक्सली आएंगे और ज्वेलरी आइटम लूटकर ले जाएंगे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मध्यनगरीय चौक सहगल गली में रहने वाले राजेश सोनी सराफा व्यवसायी हैं। कोतवाली क्षेत्र के श्याम टॉकीज स्थित ज्वाली पुल के पास शुभकामना ज्वेलर्स के नाम पर उनकी दुकान है। रविवार को राजेश सोनी अपनी दुकान में बैठे थे। तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया है। फोन करने वाले ने उन्हें धमकी देते कहा कि सोमवार को नक्सली तेरी दुकान में आएंगे और लूटपाट करेंगे।

भानू और विनोद नाम बताया, झारखंड के ठग गिरोह से जुड़े तार
राजेश सोनी ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले बार-बार दुकान लूटने की बात कह रहे थे। इस दौरान गाली देकर उन्हें धमकी दी जा रही थी। उन्होंने फोन करने वाले से नाम पूछा, तब भानू और विनोद नाम के नक्सली का नाम बताया गया। उनकी बातों का जवाब देने के बजाए फोन करने वाले सीधे धमका रहे थे। अनजान नंबर से इस तरह की धमकी भरे काल से व्यावसायी और परिवार के सदस्य दहशत में आ गए हैं। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि झारखंड के जामताड़ा से कॉल किया गया था। ऐसे में जामताड़ा के ठग गिरोह से उनके तार जुड़े होने की आशंका है।

TI बोले- ठग गिरोह धमकी देकर भी करते हैं ठगी
सिटी कोतवाली TI प्रदीप आर्य ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। झारखंड के जामताड़ा में ऑनलाइन ठगी करने वालों का गिरोह रहता है। ठग गिरोह इस तरह धमकी देकर भी लोगों से बैंक अकाउंट सहित अन्य गोपनीय जानकारी लेकर ऑनलाइन ठगी करते हैं। मोबाइल की तकनीकी जांच कर इस गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है। व्यवसायी को सुरक्षा भी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सर्चिंग पर निकले DRG जवानों ने की कार्रवाई, अबूझमाड़ में जारी है सर्च ऑपरेशन | DRG jawans set out on the search, search operation continues in Abujhmad