दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीता जैन सहित न‌ए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार

Share this

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट, बताई समस्याएं

दुर्ग न्यूज, 21 फरवरी। जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियो ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नई टीम ने मंगलवार को संघ की अध्यक्ष नीता जैन के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। उनसे अधिवक्ताओं की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर से पुराना बार रूम नम्बर 4 के लिए पूर्व कार्यकाल के समय छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृत की गई राशि पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने कलेक्टोरेट परिसर में अस्थायी शेड में बैठकर विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ताओ की समस्या सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने समस्याओं का निराकरण करने व स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के शेड से पंखे, टेबल कुर्सियों की चोरी की शिकायत करते हुए न्यायालय परिसर में रात्रि में पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था करने व पुलिस चौकी की स्थापना करने की मांग की गई। इस दौरान संघ की अध्यक्ष नीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त जोशी, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव राकेश कुमार यादव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रविशंकर मानिकपुरी, ग्रंथालय सचिव बजरंग श्रीवास्तव, सदस्यगण नितेश कुमार साहू, पंडित अजय मिश्रा, विक्रम कुमार पारख, मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़, आशीष तिवारी, चंद्रकला साहू उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी श्री परवेज़ ने दी है।

Share this
READ MORE  राज्य स्तरीय अंडर 7 एवं अंडर 11 शतरंज चैंपियनशिप शुरू, दिमागी खेल में प्रदेश के 215 खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह