अवैध कब्जेधारी और भूमाफ़ियायों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, बीएसपी ने चलाया जेसीबी

Share this

दुर्ग न्यूज। भिलाई क्लब के सीवरेज लाइन के ऊपर अवैध कब्जेधारिओं द्वारा आवास तथा गैराज, स्टोर रूम का निर्माण कर लिया गया था। नगर सेवा विभाग, भिलाई स्टील प्लांट के 120 सदस्यीय टीम द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की उपस्थिति में ऐसे 6 अवैध निर्माण को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया ।
संदर्भ संप्रदाय न्यायालय द्वारा जारी डिग्री आदेश प्रकरण क्रमांक 01/2023/dt25/01/2023 अवैध कब्जाधारी द्वारा भिलाई क्लब के बाउंड्री वॉल से लगे बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। संपदा न्यायालय द्वारा उपरोक्त संदर्भित आदेशानुसार डिक्री आदेश जारी कर बेदखली हेतु प्रवर्तन अनुभाग को अधिकृत किया गया।
संपदा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध कब्जाधारी के विरुद्ध बेदखली कार्रवाई बीएसपी की 120 सदस्यीय टीम, पुलिस बल थाना कोतवाली तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रीमती क्षमा यदु की उपस्थिति में की गई। कब्जाधारी द्वारा बनाये अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ा गया। उक्त बीएससी भूमि पर अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाहीप्रवर्तन विभाग तथा भूमि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई।प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारी, भूमाफ़ियायों और दलालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

Share this
READ MORE  कामधेनु विवि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध आयोजन, AI पर हुआ आनलाइन व्याख्यान