महादेव एप : नीतीश दीवान को 3 दिन के लिए भेजा न्यायिक रिमांड पर 

Share this

दुर्ग न्यूज़, । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक के संचालन में शामिल नीतीश दीवान को आज ईडी ने विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। नीतीश को 26 फरवरी को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि नीतीश दीवान पर महादेव एप की रिकवरी का लेखाजोखा समेत एप प्रमोटर सौरभ के बड़े भाई के साथ मिलकर बॉलीवुड के प्रतिष्ठित आइफा अवार्ड के दौरान एप के प्रमोशन करने समेत एप की दुबई में हुई सक्सेस पार्टी में शामिल फिल्मी सितारों को नगदी पैसे देने का भी आरोप है। ईडी ने नीतीश दीवान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महादेव एप के संचालन में शामिल नीतीश दीवान को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी ने 15 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि नीतीश और उसका भाई महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के बहुत करीबी हैं। भिलाई के वैशाली नगर में रहने वाला नीतीश दीवान के सपने भी सौरभ चंद्राकर की तरह थे। नीतीश दुबई में महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के साथ जुड़ गया। यही से दोनों साथ काम करने लगे। नीतीश महादेव एप की अर्निंग का लेखाजोखा देखता था। इसके बाद उसे सौरभ चंद्राकर ने अपने काले कारोबार के कोर कमेटी का मेंबर बनाया था।

Share this
READ MORE  स्वास्थ्य, मनरेगा, पंचायत, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के 45 हजार संविदा कर्मी आज से काम बंद हड़ताल पर