सम्पत्ति कर जमा करने निगम ने खोले अतिरिक्त काऊंटर, अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 मार्च। नगर निगम भिलाई ने नागरिकों की सुविधा के लिए सम्पत्तिकर, भूभाटक एवं करों के भुगतान के लिए अवकाश के दिनों में भी टैक्स काऊंटर को खुले रहेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर निगम मुख्यालय सुपेला में सम्पत्तिकर, भूभाटक, जल कर, दुकान किराया की राशि जमा करने के लिए अलग से काऊंटर स्थापित किया है। जहाँ नागरिक अपने भवनों के सम्पत्तिकर राशि का गणना करवा कर माँग अनुसार राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। उसी प्रकार सभी जोन कार्यालय नेहरूनगर, वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर, शिवाजीनगर, खुर्सीपार में भी टैक्स जमा करने हेतु काऊंटर खुले है।

निगम को देय करों के भुगतान की आनलाइन सुविधा भी नागरिकों के लिए प्रारंभ की गई है। वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ के माध्यम से नागरिक घर बैठे निगम के करों का भुगतान कर सकते हैं। ज्ञात हो कि 31 मार्च के बाद सम्पत्तिकर पर 18 प्रतिशत अधिभार तथा एक हजार रूपये शास्ति शुल्क की राशि अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

निगम प्रशासन ने भिलाई निगम क्षेत्र के भवन मालिकों से अपील किया है कि सम्पत्ति कर राशि का भुगतान 1 अप्रैल से पूर्व कर लें ताकि अधिभार तथा शास्ति शुल्क की राशि के भुगतान से बच सकें।

Share this
READ MORE  निगम में 7 करोड़ के चेक बाउंस, एफआईआर की तैयारी, मचा हड़कंप